मा0 विधायक मेहदावल द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ।
मा0 विधायक मेहदावल द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को शील्ड, मेडल, टीशर्ट व जर्सी प्रदान कर किया गया सम्मानित।
संत कबीर नगर । मुख्य अतिथि मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर मान्यवर श्री कांसीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आयोजन युवा मंडल के खिलाड़ियों के बीच किया गया। उक्त कार्यक्रम में हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को शील्ड, मेडल एवं टीशर्ट व जर्सी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मेरा युवा भारत की ओर से लेखाधिकारी सुधांश त्रिपाठी, युवा कल्याण विभाग से रितेश राय जी सहित स्वयंसेवक रवि शंकर, अजय कुमार, अनुभव तिवारी, राधा शुक्ला, गौरी पांडे, विनोद इत्यादि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में बॉक्सिंग खेल के प्रति छात्राओं को जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा विशेष जानकारी एवं उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही साथ विद्यालय में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया ।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ0 सबीहा मुमताज ने हाकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला जिसमें मुख्य अतिथि के रूप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय और माय भारत लेखाधिकारी सुधांश त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित किया तथा विभिन्न खेलों के बारे मे जानकारी प्रदान की और बॉक्सिंग खेल विधा की महत्वपूर्ण जानकारी से रूबरू कराया।
खेलों में अधिक से अधिक प्रतिभागिता पर बल दिया विद्यालय विद्यालय छात्र वैष्णवी, सौम्या सिंह, सुरुचि विश्वकर्मा, पूर्णिमा, अंकिता, रंजना चौरसिया, अंशिका ने प्रतिभाग किया
इस अवसर पर सोनिया, माला तिवारी, उषा वर्मा, मधु मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड