महराजगंज में अनियंत्रित कार ने बाइक को मारा टक्कर, दो लोगों की मौत
महराजगंज के नेशनल हाईवे पर शनिवार को लोहारपुरवा स्टेशन मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद जंगल में जा घुसी।
हादसे में कार चालक और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आर्टिगा कार फरेंदा की ओर से तेज गति में आ रही थी। लोहारपुरवा स्टेशन मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक कार को संभाल नहीं सका और सड़क किनारे खड़े बाइक सवार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद कार सड़क से बाहर निकलकर जंगल की तरफ जा घुसी और वहां टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक ने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। फरेंदा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी बताया गया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया गया।
पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कराने में जुटी है। कार और बाइक से मिले दस्तावेजों तथा अन्य सामान के आधार पर पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड