डीएम के निर्देश के एक पखवाड़े बाद ठीक हुई सिलेक्ट्रा जांच मशीन, मरीजों ने ली राहत की सांस
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
नाथनगर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में पिछले लगभग एक माह से खराब पड़ी सिलेक्ट्रा (Selectra) बायोकेमिस्ट्री जांच मशीन शनिवार को इंजीनियर की देखरेख में ठीक कर दी गई। मशीन चालू होने से लिवर, किडनी व अन्य बायोकेमिकल जांच दोबारा शुरू हो गई हैं, जिससे मरीजों ने राहत की सांस ली है।
करीब 32 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस मशीन के बंद रहने के कारण प्रतिदिन 50 से अधिक मरीजों को आवश्यक जांच के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। एक पखवाड़ा पूर्व जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों ने मशीन खराब होने की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मशीन ठीक कराने के निर्देश दिए थे।
हालांकि सिलेक्ट्रा मशीन तो चालू हो गई है, लेकिन इसके साथ लगी पीसीयू (खून जांच) मशीन अभी भी खराब है। इसके कारण टाइफाइड, मलेरिया सहित अन्य रक्त संबंधी जांच नहीं हो पा रही हैं। जांच कराने पहुंचे बसिया निवासी फरजाना, महुली निवासी सोनू, मड़हा निवासी अरशद अली, शेषनाथ और हरिश्चंद्र ने बताया कि रक्त जांच बंद होने से मरीजों को बाहर जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने पीसीयू मशीन को भी जल्द ठीक कराने की मांग की।
अधीक्षक बोले
सीएचसी नाथनगर के अधीक्षक डॉ. श्वेतांक सिंह ने बताया कि पीसीयू मशीन की मरम्मत के लिए संबंधित इंजीनियर को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही मशीन ठीक कराकर सभी रक्त जांच सेवाएं भी सुचारु कर दी जाएंगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड