राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को नमन, हॉकी व कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल, टी-शर्ट व जर्सी देकर किया सम्मानित
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर, 29 अगस्त 2026: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मान्यवर श्री कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम, खलीलाबाद में आयोजित हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
युवा मंडल के खिलाड़ियों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं में हॉकी एवं कबड्डी के रोमांचक मुकाबले हुए। समापन पर विधायक ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड, मेडल, टी-शर्ट एवं जर्सी प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व और स्वस्थ जीवन का आधार हैं।
कार्यक्रम में माय भारत के लेखाधिकारी सुधांश त्रिपाठी, युवा कल्याण विभाग के रितेश राय सहित स्वयंसेवक रवि शंकर, अजय कुमार, अनुभव तिवारी, राधा शुक्ला, गौरी पांडे और विनोद सहित अनेक खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
छात्राओं को बॉक्सिंग एवं खेलों के प्रति किया प्रेरित
इसी क्रम में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष खेल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने छात्राओं को बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेल विधाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सबीहा मुमताज ने हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सुधांश त्रिपाठी ने भी छात्राओं को खेलों के महत्व से अवगत कराया।
खेल गतिविधियों में वैष्णवी, सौम्या सिंह, सुरुचि विश्वकर्मा, पूर्णिमा, अंकिता, रंजना चौरसिया एवं अंशिका ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सोनिया, माला तिवारी, उषा वर्मा एवं मधु मिश्रा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड