डीजल चोरी का खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ्तार
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर, 28 अगस्त 2026। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने डीजल चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का 20 लीटर डीजल तथा वारदात में प्रयुक्त प्लास्टिक पाइप बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम ने जिगना चौराहे के पास से राहुल पासवान निवासी देवरिया एवं बबलू उर्फ रामजतन निवासी गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त की रात वादी श्रवण सोनी सीमेंट लदा ट्रक लेकर भुजैनी चौराहे के पास सड़क किनारे सो गए थे। अगले दिन रात में अज्ञात चोरों ने ट्रक से डीजल चोरी कर लिया, जिसके आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभांशु राय सहित सात पुलिसकर्मी शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड