रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

ग्राम प्रधान की मनमानी से पंचायत भवन पर नाम नहीं लिखा

विनोद कुमार सोनकर पत्रकार

*पंचायत भवन तुर्कीपुर पर ग्राम पंचायत का नाम लिखवाना मुनासिब नहीं समझ रही ग्राम प्रधान मंजू देवी*

– पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत व अन्य विवरण ना लिखा होने से ग्रामीण परेशान
– ग्राम प्रधान की मनमानी से पंचायत भवन तुर्कीपुर पर नही लिखा गया है ग्राम पंचायत का नाम व अन्य विवरण
– सचिव व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों ने कई महीनों से पंचायत भवन तुर्कीपुर का नही किया है भ्रमण
*दुबौलिया बस्ती*। विकासखंड दुबौलिया के ग्राम पंचायत तुर्कीपुर स्थित पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत का नाम और अन्य आवश्यक विवरण अंकित न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत का नाम, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण तक नहीं लिखा गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत भवन सार्वजनिक कार्यों और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन भवन पर आवश्यक जानकारी प्रदर्शित नहीं होने के कारण लोगों को यह पता करने में दिक्कत होती है कि ग्राम पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए किस जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी से संपर्क किया जाए।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान की कथित मनमानी के चलते पंचायत भवन तुर्कीपुर पर ग्राम पंचायत का नाम एवं अन्य जरूरी विवरण अंकित नहीं कराया गया है। वहीं, पंचायत सचिव और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जिम्मेदार अधिकारी पंचायत भवन का नियमित भ्रमण करते तो शायद इस समस्या पर अब तक ध्यान दिया गया होता।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत भवन का निरीक्षण कराकर वहां ग्राम पंचायत का नाम, सचिव सहित संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का विवरण और आवश्यक सूचनाएं तत्काल अंकित कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान मंजू देवी की मनमानी से ग्रामीणों को पता नहीं चल पाता है कि पंचायत भवन पर सचिव के बैठने का कौन था दिन है और ग्राम पंचायत में कौन सा कर्मचारी तैनात है एवं कौन से कर्मचारी का स्थानांतरण हुआ है ।
सूत्रों की माने तो पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत का नाम सहित ग्राम पंचायत में कार्यरत सभी कर्मचारियों का नाम व मोबाइल नंबर लिखना आवश्यक होता है ताकि ग्रामीणों की भी कार्य के लिए ज्यादा भागदौड़ न लगाना पड़े और आसानी से पंचायत भवन पर लिखे नाम व मोबाइल नंबर के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों से सम्पर्क कर अपना कार्य आसानी से ग्राम पंचायत में ही करवा ले ।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर पंचायत भवन की व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए क्या कार्रवाई करते हैं ?



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी