मन की बात के 137वें एपिसोड को शैलेश कुमार राजभर ने ग्रामीणों के साथ सुना
संत कबीर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को रविवार को बघौली मंडल के भगवानपुर में ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया।कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष रामकरन राजभर द्वारा सेक्टर अध्यक्ष मोहन गिरि के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय राजभर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शैलेश कुमार राजभर उपस्थित रहे।मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और संदेशों से आम जनमानस में जागरूकता बढ़ रही है। प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कार्यों से प्रेरित होकर लोग समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे आमजन सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं एवं आमजन में दिखाई दे रहा है।
इस अवसर पर राम अजोर गोंड, जोखन गिरि, बुधिराम राजभर, रवि देव नायक, जयराम यादव, राम प्रसाद चौधरी, बूथ अध्यक्ष रामकरन राजभर, बूथ अध्यक्ष दीपक राजभर, सेक्टर अध्यक्ष मोहन गिरि, कमलेश विश्वकर्मा, बेचन मौर्य, ओमप्रकाश गुप्ता, बेचन गौतम, फातिमा हुसैन, मंगला प्रसाद त्रिपाठी, गंगाराम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड