रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

गोरखपुर में प्रेमी ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर केस

अनूप शुक्ला

गोरखपुर में युवक ने सुसाइड किया, गर्लफ्रेंड पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
गोरखपुर में प्रेम संबंध के विवाद में शनिवार को रामकिशन उर्फ कृष्णा (18) ने सुसाइड कर लिया। नाराज परिजनों ने गुलरिहा थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा बदल गई है।
पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग सामने आया है। ऐसे में पुलिस हत्या के आरोप में दर्ज एफआईआर को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तरमीम करेगी।
बताया जा रहा है कि रामकिशन का क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से अफेयर चल रहा था। दोनों के परिजनों को यह बात पता चली तो, पंचायत भी हुई थी। इसके बाद अपने घर से 500 मीटर दूरी पर पेड़ से फंदे के सहारे लटका रामकिशन का शव मिला।
जिसके बाद परिजन लड़की और उनके घरवालों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुट गई है कि किन परिस्थितियों में रामकिशन ने सुसाइड किया। पुलिस मृतक की नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसके परिवार के लोगों की तलाश में दबिश भी दे रही है।
मामले में जंगल डुमरी चौकी प्रभारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अ​धिकारी ये पता करेंगे कि दोनों पक्षों के बीच पंचायत और सुलह के बाद विवाद दोबारा बढ़ने की जानकारी पुलिस को थी या नहीं।
यदि जानकारी थी तो उसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए। साथ ही घटना से पहले युवक और किशोरी के परिवार के बीच हुए विवाद की सूचना चौकी तक पहुंची थी या नहीं, इसकी भी जांच होगी।
गोरखनाथ सीओ रवि सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। आत्महत्या के लिए उकसाने की स्थिति और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। चौकी प्रभारी की भूमिका के संबंध में भी जांच की जाएगी।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी