आज लखनऊ कैंट में ₹101 करोड़ की लागत से 12 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इन परियोजनाओं के माध्यम से लखनऊ कैंट में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालय, दो विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण, पुरानी जल पाइपलाइनों को बदलने के साथ-साथ ओवरहेड टैंक, रोबोटिक कार पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से मंगला देवी स्कूल में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना तथा एकता बाजार में सिटी पॉलीक्लिनिक की भी शुरुआत की जा रही है।
इन परियोजनाओं से लखनऊ छावनी में स्वच्छता, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, जलापूर्ति एवं शहरी सुविधाओं को नई गति मिलेगी और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
‘विकसित भारत’ के संकल्प के अनुरूप, आधुनिक एवं आत्मनिर्भर लखनऊ छावनी के निर्माण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड