पिपराईच विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 222 पर बूथ अध्यक्ष श्री विजय वर्मा जी के आवास पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 137वा एपिसोड टेलीविजन के माध्यम से सुना गया। मन की बात में माननीय प्रधानमंत्री जी अपने उद्बोधन मे 1. पीएम मोदी जी ने युवाओं को इतिहास के ज्ञान को आसानी से प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट पर कोई भी एक साल चुनें और आपको पता चल जाएगा कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसने शासन किया था। 2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ रहे हैं पीएम मोदी जी ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य साफ है. हमें देश के युवाओं को नशे से दूर रखना और भारत को ड्रग्स से मुक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल एक व्यक्ति को प्रभावित नहीं करती, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है चर्चा किया। इस अवसर पर जिला मंत्री श्री धर्मेन्द्र मिश्रा जी, मंडल अध्यक्ष श्री अनिल चौहान जी, अनूसूचित मोर्चा जिला महामंत्री श्री संजीव पासवान जी, बूथ अध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा जी,भाजपा नेता श्री महेन्द्र यादव जी, श्री टार्जन भारद्वाज जी, श्री वैशम भारद्वाज जी, श्री खडग बहादुर यादव जी व अन्य उपस्थित कार्यकर्ता।
Bharatiya Janata Party (BJP)
BJP Uttar Pradesh
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड