डिहवा बाजार माता सरस्वती देवी स्मारक लाइब्रेरी का विधायक गणेश चौहान के द्वारा शुभारंभ
*संतकबीरनगर, संवाददाता।* जिले के तहसील धनघटा अंतर्गत डिहवा बाजार से दक्षिण ददरवार रजनोली में विधायक धनघटा के द्वारा लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया विधायक धनघटा ने कहा इस उद्घाटन से यु वाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। डिहवा बाजार से 500 मीटर दक्षिण ददरवार (रजनौली) में माता सरस्वती देवी स्मारक स्वाध्याय केंद्र (लाइब्रेरी) इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा और उन्होंने संचालक धर्मेंद्र सिंह को बहुत-बहुत बधाई दिया संचालक महोदय ने मुख्य अतिथि धनघटा विधायक गणेश चौहान को माला पहनकर स्वागत किया और पूर्व विधायक सहजनवा जीएम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में इनका भी जोरदार स्वागत किया गया और कई गणमन लोगों द्वारा पुष्प गुछ देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा महामंत्री सच्चिदानंद निगम पूर्व प्रधान अनिरुद्ध सिंह मनीराम सिंह विजय बहादुर मौर्य रामचंद्र प्रजापति कुंवर सिंह तमाम सैकड़ो लोग लाइब्रेरीकेसंस्थापक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी तैयार की गई है।
*लाइब्रेरी की प्रमुख व्यवस्थाएं -*
– पूर्णतः शांत एवं वातानुकूलित (AC) वातावरण
– हाई स्पीड फ्री वाई-फाई की सुविधा
– सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुरक्षित परिसर
– लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था
– शुद्ध पेयजल व हिंदी-अंग्रेजी समाचार पत्रों की व्यवस्था
– अनुशासित एवं शांतिपूर्ण अध्ययन माहौल
संस्थापक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इच्छुक छात्रों के लिए *तीन दिन का फ्री डेमो* भी रखा गया है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस अवसर पर संरक्षक एवं मार्गदर्शक ईश्वर चंद मौर्य (प्रवक्ता) ने बताया कि इस लाइब्रेरी से क्षेत्र के गरीब एवं मेधावी छात्रों को काफी लाभ मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड