मोहम्मद सफीक ने दी रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
* विधायक प्रत्याशी मोहम्मद सफीक 313 ने जनपद एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की*
*भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करता है यह पावन पर्व – मोहम्मद सफीक
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के 313 विधायक प्रत्याशी मोहम्मद सफीक ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जनपद संतकबीरनगर सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करता है।
विधायक प्रत्याशी 313 मोहम्मद सफीक ने कहा कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, सद्भाव, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है। बहन द्वारा भाई की कलाई पर बांधी गई राखी स्नेह और विश्वास का प्रतीक होती है, वहीं भाई बहन की सुरक्षा एवं सम्मान का संकल्प लेता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व-त्योहारों का विशेष महत्व है। रक्षाबंधन जैसे पर्व हमारी पारिवारिक एवं सामाजिक परंपराओं को जीवंत रखते हैं और नई पीढ़ी को अपने संस्कारों एवं संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे अवसरों पर हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाना चाहिए।
मोहम्मद सफीक ने कहा ईश्वर से कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। जनपद एवं प्रदेश का प्रत्येक परिवार स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध रहे तथा समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारा निरंतर मजबूत होता रहे। उन्होंने सभी जनपदवासियों एवं प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड