गोरखपुर में 4 सौ रुपए के विवाद में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
गोरखपुर में शनिवार शाम करीब पांच बजे गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल सखनी टोला रोहुआ में 4 सौ रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कच्ची शराब के कारोबार से जुड़े लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया। मृतक की पहचान महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहा निवासी मेवालाल प्रजापति के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रामकेश निषाद और मेवालाल प्रजापति के बीच 4 सौ रुपए के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि रामकेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेवालाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान मेवालाल को गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
गुलरिहा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। परिजनों शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड