रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

जलजमाव से भड़के ग्रामीण, चक्का जाम की चेतावनी

Ashwini Kumar Pandey

सड़क पर जलजमाव से भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन कर दी चक्का जाम की चेतावनी

एक सप्ताह में मरम्मत व जल निकासी नहीं हुई तो नाथनगर में करेंगे आंदोलन
महुली (संतकबीरनगर): ग्राम पंचायत कठैचा में मुख्य सार्वजनिक मार्ग पर भारी जलजमाव और सड़क धंस जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो नाथनगर में खलीलाबाद–धनघटा मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा।
ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2005 में गांव के मुख्य मार्ग पर खड़ंजा का निर्माण कराया गया था, जो अब पूरी तरह धंस चुका है। बरसात के दिनों में सड़क पर करीब एक फुट तक पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है, जबकि चार पहिया वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी नाथनगर तथा उपजिलाधिकारी धनघटा से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन कर तत्काल सड़क निर्माण और जल निकासी की मांग उठाई।
प्रदर्शन में चंद्रभान यादव, रामविलास, गणेश, सोनू यादव, संदीप यादव, विजय शंकर, मिट्ठू, आकाश, सचिन, अजीत, अभिषेक, बबलू यादव, अर्पित, भालचंद्र यादव, चेतू, रामकेश, इंद्रजीत, रामसहाय, बद्री तथा राजेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी