संतकबीरनगर- प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और विधायक अंकुर राज तिवारी ने शहीद सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में देशभक्ति और गर्व का माहौल रहा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने जिले के शहीद सैनिकों के परिवारों को अंगवस्त्र और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया।
ध्वजारोहण के बाद आयोजित सम्मान समारोह में प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए शहीदों ने अपना सर्वस्व बलिदान दिया है। उनके परिवारों का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीद परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि शहीदों के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उनके परिजनों का सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहीद परिवारों की हर समस्या को प्राथमिकता से सुना जाएगा और उसका समाधान कराया जाएगा।
इस दौरान शहीदों के परिजनों को मंच पर बुलाकर अंगवस्त्र,और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। परिजनों ने सरकार और प्रशासन के इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। कई परिजनों की आंखें नम हो गईं।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भावुक बना दिया।
अंत में प्रभारी मंत्री और विधायक ने सभी से अपील की कि हम शहीदों के सपनों का भारत बनाएं। एकता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा को जीवन का मंत्र बनाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड