संतकबीरनगर- सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने जिला अधिकारी कार्यालय शहीदों को किया नमन।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में उन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल और असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि आजादी को बनाए रखने के लिए हमें एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करना होगा।
अंकुर राज तिवारी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि संत कबीर नगर के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचे।
इस मौके पर जिलाधिकारी भाजपा पदाधिकारी, सरकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में विधायक ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और विकसित भारत के निर्माण में सहयोग का आह्वान किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड