खलीलाबाद- अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की मूर्ति पर श्रद्धांजलि, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल।
आज खलीलाबाद में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। भारत माता के अमर सपूत और देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की मूर्ति पर स्थानीय नागरिकों और भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आज़ाद जी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका साहस और स्वाभिमान आज भी हर भारतीय को प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने कहा कि आज़ाद जी ने जिस निडरता से अंग्रेजों का मुकाबला किया, वह युवा पीढ़ी के लिए देशसेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है।
कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “जय हिन्द” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। आयोजकों ने संकल्प लिया कि शहीदों के आदर्शों को आगे बढ़ाकर समाज में एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया जाएगा।
अंत में सभी ने फूल मालाओं से शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी को श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड