फाफामऊ पुल से गंगा में कूदा बुजुर्ग, रेस्क्यू टीम ने गंगा से बुजुर्ग को रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित नीकाला
प्रयागराज
फाफामऊ पुल से रविवार को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा गंगा में छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही 4th बटालियन PAC की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, रामचंद्र मौर्य निवासी दरियाबाद, कीडगंज लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने कथित तौर पर फाफामऊ पुल से गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर तत्काल पुलिस और PAC की टीम सक्रिय हुई।
रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व प्रभारी राजेश पांडेय ने किया। हवलदार चंद्रमोहन सरोज, सिपाही दिनेश पाल, दीपू मौर्या और धर्मपाल ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
समय रहते PAC टीम की सूझबूझ और तत्परता से एक अनमोल जीवन बच गया। मामले में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड