हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक सिपाही की पत्नी अपने परिजनों के साथ उसके किराए के कमरे पर पहुँच गई। आरोप है कि वहाँ सिपाही अपने साथ कार्यरत एक महिला सिपाही के साथ मौजूद था। पत्नी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और गुस्से में पति को कई थप्पड़ जड़ दिए, जिससे मौके पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए सिपाही, उसकी पत्नी और महिला सिपाही को सदर कोतवाली ले आई। बताया जा रहा है कि इस सिपाही की तैनाती पहले प्रतापगढ़ में थी, जहाँ उसके और उक्त महिला सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था।
कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत चली, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं दी गई। तहरीर न मिलने के कारण पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों सिपाहियों को छोड़ दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड