रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

प्रयागराज: गर्भवती महिला तीन दिन तक इलाज के बिना तड़पती रही

Vishwanath sarkar(Rajesh)

प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में हंगामा: तीन दिन से तड़प रही गर्भवती महिला, वीडियो वायरल

सीनियर डॉक्टर के आदेश के बाद भी तीन दिन तक नहीं कराई डिलीवरी
– बेड चार्ज और बिल बढ़ाने के लिए बाहर से मंगवाई जा रही थीं दवाइयाँ
– तीमारदारों और स्टाफ में तीखी बहस, धौंस दी “जो करना है कर लो, वीडियो बनाना है बना लो… कुछ नहीं होने वाला।”
– पीड़ित पक्ष ने 112 नंबर पर किया कॉल, डीसीपी सिटी ने दिए जाँच के आदेश
राजेश सरकार
प्रयागराज। संगम नगरी के सबसे बड़े स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल से संवेदनहीनता और भारी अव्यवस्था का बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ डिलीवरी के लिए भर्ती एक गर्भवती महिला को तीन दिनों तक बिना इलाज के तड़पाने का आरोप लगा है। इस लापरवाही के विरोध में जब परिजनों ने आवाज उठाई, तो अस्पताल स्टाफ और उनके बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
– डॉक्टर के आदेश को भी किया दरकिनार
पीड़ित परिजनों के मुताबिक, महिला को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह खुद सीनियर डॉक्टर ने वार्ड का दौरा किया था। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए थे कि महिला की डिलीवरी उसी दिन करा दी जाए। आरोप है कि सीनियर डॉक्टर के जाते ही जूनियर स्टाफ ने इस आदेश को ठंडे बस्ते में डाल दिया। महिला दर्द से चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली।
– बिल बढ़ाने के लिए बाहर से मंगवाई दवाइयाँ
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल होने के बावजूद उन्हें बाहर से महँगी दवाइयाँ और सामान लाने को मजबूर किया गया। परिजनों का सीधा आरोप है कि अस्पताल कर्मी जानबूझकर केस को लटका रहे थे ताकि बेड चार्ज और अतिरिक्त बिल बढ़ाया जा सके।इसी बात को लेकर जब परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ से सवाल किया, तो बात बिगड़ गई। बहस देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। इसी हंगामे के बीच अस्पताल की एक महिला कर्मचारी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह बेहद गैर-जिम्मेदाराना लहजे में कहती दिख रही है— “जो करना है कर लो, वीडियो बनाना है बना लो… कुछ नहीं होने वाला।” यह वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अस्पताल के अंदर सुरक्षा न मिलने और विवाद बढ़ने पर डरे-सहमे परिजनों ने तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को संभाला।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सिटी प्रयागराज ने आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जाँच करने और दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित कर दिया गया है। दूसरी ओर, इतने बड़े बवाल के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक या विस्तृत स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी