प्रयागराज में प्रेमी-प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर एक-दूसरे से लिपटे; परिजनों के छूटे पसीने
प्रयागराज में प्रेमी-प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर एक-दूसरे से लिपटे; परिजनों के छूटे पसीने
प्रयागराज। गंगानगर जोन के हंडिया क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रहा मामला उस समय हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब दोनों सड़क पर एक-दूसरे से गले लगकर खड़े हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने दोनों को अलग करने की काफी कोशिश की, लेकिन काफी देर तक दोनों एक-दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं हुए।
बताया जा रहा है कि सड़क पर प्रेमी-प्रेमिका के इस ड्रामे को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति ऐसी हो गई कि दोनों को अलग कराने में परिजनों के भी पसीने छूट गए। काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराने का प्रयास किया गया।
इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा बनी हुई है। हालांकि, प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और दोनों के बीच पहले से क्या मामला चल रहा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड