शुरू न्यूज़
प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के भड़िलवा गांव में शनिवार को धान की रोपाई के दौरान खेत की मेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक मारपीट में महिलाओं और कई किशोरियों समेत कई लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग खेत में एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं।
भड़िलवा गांव की रहने वाली लक्ष्मी (दिवंगत शिवचरण के पुत्र चंद्रबली की पत्नी) ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जब वह अपनी बेटियों के साथ धान की रोपाई करने खेत जा रही थीं, तभी पड़ोसी राम आसरे (सेवालाल के पुत्र), उनके बेटों और अन्य परिजनों ने खेत की मेड़ काटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और राम आसरे के पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि महिलाओं और किशोरियों को खेत में गिराकर पीटा गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया।
मारपीट के बाद घायल पक्ष के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर घूरपुर थाने पहुंचे, लेकिन तत्काल कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने थाने के सामने हाईवे पर लेटकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा भेजा गया।
इलाज के बाद दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। लक्ष्मी ने राम आसरे, उनके बेटों और अन्य लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, वहीं दूसरे पक्ष से राम आसरे ने भी विरोधी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो सहित पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड