शुरू न्यूज़
प्रयागराज के इलाहाबाद में ग्राम प्रधान की दबंगई और गुंडागर्दी का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ ग्राम सभा के विकास कार्यों की जानकारी और प्रधान निधि का हिसाब मांगने पर एक युवक को जबरन जेल भिजवा दिया गया। सूत्रों के अनुसार, बलवंत कुमार गौड ने ग्राम सभा में हुए खर्चों का ब्योरा जानने के लिए जन सूचना विभाग में आवेदन किया था। वे जानना चाहते थे कि प्रधान निधि के अकाउंट स्टेटमेंट में कितना पैसा आया और कितना खर्च हुआ, लेकिन इस पारदर्शिता की कोशिश के बदले उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी।
आरोप है कि ग्राम प्रधान पन्नालाल कनोजिया अपनी दबंगई के बल पर सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रधान द्वारा ग्राम विकास के सरकारी पैसे को अवैध रूप से खुद के और अपने बेटे के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। वे ग्रामीणों को गुमराह कर अंधविश्वास में रख रहे हैं और सरकार के साथ भी लगातार धोखाधड़ी कर रहे हैं। ग्राम प्रधान की इस तानाशाही और वित्तीय गड़बड़ी से तंग आकर अब उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड