शुरू न्यूज़
प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के भडीलवा गांव में धान की रोपाई को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचे पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें थाने से भगा दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि मारपीट में उनकी बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और थाने पहुंचने के दौरान एक बेटी की हालत बिगड़ने लगी थी।
पुलिस के इस रवैये से आहत और नाराज परिवार ने घूरपुर थाने के मुख्य द्वार के सामने ही अपनी घायल और बेहोश बेटी को सड़क पर लिटाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर बेहोश युवती को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों में यह चर्चा बनी हुई है कि यदि पीड़ितों की शिकायत समय पर सुन ली जाती, तो उन्हें इस तरह सड़क पर बैठकर न्याय की गुहार लगाने की नौबत नहीं आती।
बताया जा रहा है कि जारी के भडीलवा गांव में धान की रोपाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी, जिसके बाद एक पक्ष की ओर से लाठी-डंडे और हाथापाई शुरू हो गई। इस मारपीट में महिलाओं सहित कई लोग घायल हुए। पीड़ितों ने पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। वर्तमान में क्षेत्र में इस घटना को लेकर काफी चर्चा है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड