शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में समाधान दिवस के दौरान एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक पल देखने को मिला, जब आठवीं कक्षा का एक छात्र अपनी फरियाद लेकर सीधे जिला अधिकारी (डीएम) के सामने पहुंच गया। छात्र की इस साफगोई और आत्मविश्वास ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
छात्र ने डीएम को अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसके चाचा-चाची ने उसके घर पर ताला डाल रखा है। उसने यह भी बताया कि उसकी मां दूसरों के घरों में काम करके किसी तरह पूरे परिवार का गुज़ारा करती हैं। छात्र की परेशानी सुनकर डीएम ने पास खड़े कोतवाल से कहा, “बच्चे का मामला देख लीजिए।” इस पर बिना किसी झिझक के छात्र ने तत्काल दो टूक जवाब दिया, “सर, दिखवाइए नहीं… ताला खुलवाइए।” बच्चे की इस बेबाक बात को सुनकर डीएम ने तुरंत पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड