शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में फुटपाथ पर अपने माता-पिता के साथ सो रही डेढ़ साल की बच्ची को चोरी करने के मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपियों द्वारा इस मासूम बच्ची का ₹2.5 लाख में सौदा करने की तैयारी की जा रही थी, जिसे पुलिस ने ऐन वक्त पर नाकाम कर दिया। यह वारदात बीते 13 जुलाई की रात को अंजाम दी गई थी।
इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद ली। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने एक डॉक्टर समेत पांच आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋषभ कश्यप, रोहित पासी, मो. सुल्तान, मो. इरशाद और श्याम जी यादव के रूप में की गई है। गिरफ्त में आए आरोपियों ने बच्ची का ₹2.5 लाख में सौदा करने की बात कबूल कर ली है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड