महराष्ट्र के पुणे में भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर राहुल गाँधी के कार्यक्रम छात्रों की गूँज में पहुँची मंच पर…
महाराष्ट्र के पुणे में 22 अगस्त 2026 को हुए इस कार्यक्रम में दोनों के बीच एक बेहद दिलचस्प और मजाकिया संवाद हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं मंच पर हुई बातचीत और मुख्य बातें नेहा राठौर का सरकार पर निशाना रहा जिसमें नेहा सिंह राठौर ने मंच से बीजेपी सरकार पर तीखा तंज कसा उन्होंने कहा, BJP वाले मुझे पिछले 5 साल से गालियां दे रहे हैं, लेकिन मैं सुधरने वाली नहीं हूँ वह अपने साहसी और जिद्दी स्वभाव के कारण आलोचनाओं से नहीं डरतीं, इसी बात पर राहुल गांधी का नेहा की बात का जवाब देते हुए चुटकी ली और मुस्कुराते हुए कहा, मुझे भी वर्षों से गालियां मिल रही हैं, मैं भी नहीं सुधर रहा, दोनों के इस हल्के-फुल्के संवाद पर कार्यक्रम में मौजूद भीड़ ने जमकर तालियां बजाईं और ठहाके लगाए, नेहा ने सवाल उठाया कि अगर देश की महिलाएं सत्ता में बैठे लोगों से अपने हकों के लिए सवाल नहीं पूछ सकतीं, तो फिर उनके सम्मान की बातें करना बेमानी है, उन्होंने शादी के बाद उत्तर प्रदेश में गाए गए एक व्यंग्य गीत (‘यूपी में का बा’) का ज़िक्र करते हुए बताया कि कैसे उनके पीछे पुलिस भेजी गई थी और उनके परिवार को परेशान किया गया था, नेहा सिंह राठौर ने मंच पर राहुल गांधी के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए अपना एक धारदार गीत भी गाकर सुनाया, जिसके बोल थे “तुम सा कोई झूठा और बेईमान नहीं है, किसी एक की बपौती हिंदुस्तान नहीं है, कार्यक्रम का आयोजन पुणे में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, स्वतंत्रता और छात्राओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद करना था, बताया जा रहा है, इस ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में लगभग 15,000 महिलाओं और छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड