ग्रीन माउंटेन स्कूल में निकला सांप, बच्चों में मची दहशत
सोनभद्र/ओबरा। ओबरा स्थित ग्रीन माउंटेन स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में अचानक एक सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही स्कूल में मौजूद बच्चों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामले की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तत्काल स्नेक मैन रिक्की चंद्रा को फोन कर मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही रिक्की चंद्रा स्कूल पहुंचे और काफी सावधानी के साथ सांप को रेस्क्यू किया।
सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और बच्चों ने राहत की सांस ली। इस दौरान स्नेक मैन ने लोगों से अपील की कि घर या स्कूल परिसर में सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय तत्काल प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि सांप और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड