शुरू न्यूज़
प्रयागराज के विकासखंड बहादुरपुर के कसेरुआ कला, सहसों स्थित गायत्री देवी विद्या मंदिर में सोमवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार पाल, सहसों चौकी प्रभारी राजेश कुमार चौबे और होमगार्ड मंत्री सदस्य सत्येंद्र कुमार प्रजापति ने पौधारोपण कर किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने भी पौधे लगाकर वातावरण को हरित और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार पाल ने संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रेरणादायी संदेश देता है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और स्टाफ सदस्य राजेन्द्र रामसुन्दर त्रिपाठी, निस्बा बानो, आदित्य पाल, मोनू बिन्द, सुनैना सरगम, सोनी श्रीवास्तव, वर्षा प्रजापति, श्याम बाबू, जय सिंह यादव तथा इंद्रजीत पाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड