शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता पर पूर्व विधायक के भतीजे की पिटाई करने और अगवा कर बंधक बनाने का आरोप लगा है। ग्राम मोहबरा निवासी और नाथनगर पोस्ट ऑफिस में सहायक पोस्ट मास्टर जगन्नाथ चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को जब वह डाक लेकर गणपतगंज नाथनगर पोस्ट ऑफिस पहुंचे, तो राहुल श्रीवास्तव ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि इस हमले में उनकी आंख और कान में गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित के अनुसार, मारपीट के बाद आरोपी उन्हें जबरन गाड़ी में डालकर मुखलिसपुर स्थित एक मैरेज हॉल ले गए, जहां भाजपा का सम्मेलन चल रहा था। वहां उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। परिजनों की सूचना पर मुखलिसपुर चौकी पुलिस पीड़ित और आरोपी दोनों को महुली थाने ले आई। थाने में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और धनघटा के पूर्व विधायक दशरथ प्रसाद चौहान पहुंचे। राहुल श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष, भाजपा गोरखपुर महानगर) का कहना था कि पीड़ित पर उनका रुपया बकाया है, जिसके बाद मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों में सुलह करा दी।
मामले में सुलह होने के बाद पीड़ित ने आरोप लगाया है कि समझौता सत्ता के दबाव में कराया गया है और वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने के कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों ने एक साथ पहुंचकर सुलहनामा प्रस्तुत कर दिया और पीड़ित ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड