शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम” अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली खलीलाबाद की साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के 05 पीड़ितों को कुल ₹3,09,571.18 की धनराशि वापस कराई है। पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप अधिकांश मामलों में पीड़ितों को शत-प्रतिशत रकम वापस मिल गई है।
यह साइबर ठगी सोलर सिस्टम लगाने, स्वास्थ्य विभाग की मशीन उपलब्ध कराने, गुम हुए मोबाइल का दुरुपयोग कर बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करने, पार्सल भेजने और लोन समाप्त कराने का झांसा देकर की गई थी। इन मामलों में साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित बैंकों और संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया और पीड़ितों के पैसे सुरक्षित वापस कराए।
घटना के बाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक, OTP या QR कोड के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करे या शिकायत दर्ज कराकर समय रहते अपनी धनराशि सुरक्षित कराने का प्रयास करे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड