शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 68 जोड़ों का विवाह संपन्न
संत कबीर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन में 68 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बघौली विकासखंड के 36 तथा सेमरियावां विकासखंड के 32 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान नवयुगलों को लैंगिक समानता की शपथ भी दिलाई गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड