शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के एनआईसी सभागार में एडीएम (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम–2026’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवा स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस राष्ट्रीय अभियान में संत कबीर नगर के देव प्रकाश ने पुणे से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की, जबकि जनपद में 22 युवा स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर राष्ट्र निर्माण का संदेश आत्मसात किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सीमावर्ती गांवों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह वहां विकास कार्य, डिजिटल सुविधाएं और जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश दोहराया गया कि “सीमावर्ती गांव देश के अंतिम नहीं, बल्कि पहले गांव हैं…” और युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड