शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली पुलिस, एंटी थेफ्ट सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में गिरोह के 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिलें और 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, साथ ही इनकी निशानदेही पर 2 अन्य चोरी की बाइक भी बरामद की गई हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे देवरिया, लखनऊ और बाराबंकी सहित विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। इसके बाद उन गाड़ियों को कम कीमत पर बेचकर मिली रकम से अपना खर्च चलाते थे। पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में अन्य जनपदों से जानकारी जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड