ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगेस्टर एक्ट में 4 अभियुक्तों को 7-7 वर्ष की सजा
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं अभियोजन की सशक्त पैरवी के फलस्वरूप गैंगेस्टर एक्ट के एक मामले में न्यायालय ने चार अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए 07-07 वर्ष के कारावास तथा कुल ₹1.20 लाख के अर्थदंड से दंडित किया है।
यह फैसला एएसजे/एफटीसी द्वितीय, संतकबीरनगर के न्यायालय ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में वर्ष 2004 में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में सुनाया। न्यायालय ने प्रत्येक अभियुक्त पर ₹30,000 का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर प्रत्येक अभियुक्त को 01 वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
— देवेंद्र कुमार मिश्रा, जिला संवाददाता, राष्ट्रीय चिन्ह, संतकबीरनगर
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड