शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह ने वीर नारियों, पूर्व सैनिकों एवं सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित सेवारत हवलदार योगेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्मानित अतिथियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि युद्ध केवल सीमा पर सैनिक नहीं लड़ते, बल्कि पूरा देश एक साथ लड़ता है। वहीं मुख्य अतिथि ने कहा कि शहीदों का ऋण यह राष्ट्र कभी नहीं चुका सकता। उन्होंने प्रशासन की ओर से पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
समारोह के दौरान दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध के 527 अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद ‘जय हिंद, जय भारत’ के गगनभेदी उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कारगिल के अमर बलिदानियों को शत-शत नमन करते हुए उनके त्याग को राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बताया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड