₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

बेलहरकला पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

कैलाश पति मौर्य

संतकबीरनगर जिले में बेलहरकला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का पर्दाफाश कर दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेहदावल निवासी दिलवर और अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से चोरी के जेवरात, नकदी, राशन, दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस की जांच में तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा हुआ है। पहला मामला कोतवाली खलीलाबाद के उराका खुर्द निवासी मनीष उपाध्याय के घर का है, जहां 16 जून 2026 को ताला तोड़कर नकदी, जेवरात, कपड़े और दस्तावेज चुराए गए थे। दूसरा मामला प्राथमिक विद्यालय जीधरा का है, जहां 14 जुलाई 2026 की रात चोरों ने ताला तोड़कर अभिलेख, खेल सामग्री, गैस सिलेंडर, साउंड सिस्टम और खाद्यान्न चुरा लिए थे। तीसरा मामला 17/18 जुलाई 2026 की रात बेलहरकला निवासी रमेश चन्द्र राय के घर का है, जहां चहारदीवारी फांदकर जेवरात, बर्तन, नकदी और राशन चोरी किए गए थे।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय बंद या सुनसान मकानों और संस्थानों की रेकी करके चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के सामान को आपस में बांट लेते थे और कुछ सामान बेचकर अपना खर्च चलाते थे। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी मेहदावल, खलीलाबाद और बखिरा थानों में एनडीपीएस अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी