शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने जनसुनवाई में आए लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्राप्त शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने पर जोर देते हुए एसपी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। इसके साथ ही, शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड