शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले की धनघटा तहसील में एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी लेखपाल अभय सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और राजस्व विभाग के कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम जिगिना निवासी काश्तकार कन्हैया लाल (पुत्र किशन देव) ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि चकबंदी लेखपाल अभय सिंह उनके कार्य के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। बुधवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय योजना के अनुसार आरोपी लेखपाल को 10 हजार रुपये दिए, पहले से घात लगाए बैठी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
इस कार्रवाई के बाद धनघटा तहसील परिसर में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही और यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। एंटी करप्शन टीम आरोपी को हिरासत में लेकर महुली थाने पहुंची। महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि एंटी करप्शन टीम के ट्रैप टीम प्रभारी की तहरीर पर आरोपी लेखपाल के खिलाफ 9(A)2 CH एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया है और आवश्यक पूछताछ व अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड