शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान जी द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान संत कबीर नगर जिला कारागार में महिला बंदीगृह का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने की समीक्षा करना था। भ्रमण के दौरान अध्यक्ष जी ने कारागार में बंद महिला बंदियों से बातचीत की और उनकी सुविधाओं को सुनिश्चित करने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला कारागार के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय बताया गया कि जिला कारागार संत कबीर नगर में कुल 20 महिलाएं निरुद्ध हैं। मा0 अध्यक्ष जी ने सभी का कुशल क्षेम जाना, जिस पर किसी भी बंदी ने कोई समस्या नहीं जताई और सभी ने बताया कि उनके मामलों की पैरवी के लिए वकील मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने महिला बैरक परिसर में आम के 2 पौधे रोपित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश भी दिया। इस मौके पर जिला कारागार अधीक्षक कुलदीप सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड