शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र स्थित बड़गो बंसवारी गांव के बाबा बैजूनाथ सेवा न्यास (ट्रस्ट) के महामंत्री जितेंद्र राय उर्फ बिट्टू राय ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने आगामी श्रावण मास और कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग करते हुए 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मंदिर व मेला परिसर में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, जलभराव रोकने के लिए मिट्टी फिलिंग और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई है। साथ ही कुआनों नदी घाट पर बैरिकेडिंग व गोताखोरों की तैनाती, नदी पार से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नाव, फायर ब्रिगेड, डॉक्टर व एंबुलेंस, ट्रैफिक पुलिस, सूचना प्रसारण केंद्र, पेयजल, साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय, यात्री निवास और कांवड़ स्टैंड की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण पूर्ण होने तक परिसर में पर्यटन विभाग के कार्य को स्थगित करने, सौंदर्यीकरण, नदी पर नए घाट निर्माण और शॉर्ट सर्किट की आशंका वाले जर्जर विद्युत तारों को तत्काल बदलकर सुरक्षित व्यवस्था बनाने की बात उठाई है।
महामंत्री जितेंद्र राय ने कहा कि हाल ही में मंदिर के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए प्रशासन को समय रहते सभी इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए। जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड