शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर रविवार को आयोजित होने वाले ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान को लेकर संतकबीरनगर के धनघटा तहसील क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों ने अपनी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस महाअभियान के तहत करोड़ों पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने, पर्यावरण संतुलित रखने, प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने का संकल्प लिया जाएगा। वृक्षारोपण से वर्षा चक्र को संतुलित रखने में सहायता मिलेगी, प्रदूषण कम होगा और आम जनमानस को प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध होगी।
इसी कड़ी में मुन्नीलाल रामबेलास इंटर कॉलेज संठी के शिक्षक और विद्यार्थी भी पौधारोपण को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र पाल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि विद्यालय का प्रत्येक विद्यार्थी अपनी मां के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से पौधारोपण के बाद उसकी फोटो विद्यालय के ग्रुप में साझा करने का भी आग्रह किया है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने हाथों में पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण और भूमि क्षरण को रोकने का संदेश देते हुए इस अभियान में पूरी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड