शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जिले के धनघटा अंतर्गत बसवारी गांव स्थित आस्था के प्रतीक बाबा बैजूनाथ शिव मंदिर में श्रावण मास के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने मंदिर परिसर में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती, साफ-सफाई, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक राय, महामंत्री जितेंद्र राय उर्फ बिट्टू राय और गगन राय ने बताया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को हजारों शिवभक्त सरयू और अन्य पवित्र नदियों का जल लेकर बाबा बैजूनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं। इसके लिए श्रद्धालु रात तीन बजे से ही कतारों में लग जाते हैं और अपनी बारी का इंतजार करते हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने सभी सुझावों पर विचार करते हुए श्रावण मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बैरिकेडिंग और चेकिंग पॉइंट जैसी तैयारियां समय रहते पूरी करने का भरोसा दिया। इस समीक्षा बैठक में बसवारी गांव के चौकी इंचार्ज हबीब अहमद, मंदिर के पुजारी प्रहलाद गोस्वामी, धीरज राय, मदन राय, अभिषेक राय, सिंटू राय सहित कई अन्य ट्रस्ट पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड