शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना परिसर में आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशों पर आयोजित इस बैठक का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी श्री सत्यप्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह ने किया। बैठक में ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, मंदिर के पुजारियों, मौलानाओं, कांवड़ समिति के पदाधिकारियों, डीजे संचालकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया और कांवड़ यात्रा को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
बैठक में कांवड़ यात्रा के मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रत्येक गांव से यात्रा प्रस्थान की संभावित तिथि, जलाभिषेक के स्थलों, यात्रा में प्रयुक्त होने वाले वाहनों और डीजे संचालकों के लिए निर्धारित ध्वनि सीमा जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था और गड्ढामुक्त सड़क सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न करने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 का उपयोग करने की सलाह दी। सभी समुदायों से आपसी भाईचारा व धार्मिक सौहार्द बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड