शुरू न्यूज़
आगामी श्रावण मास को ध्यान में रखते हुए 18 जुलाई 2026 को संतकबीरनगर के जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने धनघटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बैजू धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर में की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, घाट क्षेत्र, आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से भौतिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर के पुजारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और महत्वपूर्ण सुझावों की जानकारी भी प्राप्त की।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, सतत निगरानी रखने और प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा श्री दिलीप सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री एस0के0 गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड