₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

हत्या के प्रयास मामले में वांछित अभियुक्त पिन्टू उर्फ लक्ष्मण संतकबीरनगर से गिरफ्तार

Ramesh Dubey

संतकबीरनगर के थाना मेंहदावल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल श्री राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज दिनांक 19.07.2026 को वांछित अभियुक्त पिन्टू उर्फ लक्ष्मण (पुत्र दशरथ) को बाराखाल तिराहे से गिरफ्तार किया। अभियुक्त मेहदावल जनपद संतकबीरनगर के ग्राम बाराखाल का निवासी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है।

यह पूरा मामला बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में दिनांक 08.06.2026 को बाराखाल निवासी अनिल मौर्या पुत्र जयराम मौर्या द्वारा थाना मेंहदावल पर तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया था कि बच्चों के विवाद में हुई मारपीट के दौरान सुग्रीव को प्राणघातक और गंभीर चोटें आई थीं। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 238/2026 के तहत धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया था। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए गठित टीम के उपनिरीक्षक श्री राकेश कुमार, कांस्टेबल अनुराग सिंह और कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी