शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के महुली थाने की पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न बैंकों और एटीएम में सघन चेकिंग और निरीक्षण अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण और बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा सुदृढ़ रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी महुली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस टीम ने बैंक परिसरों, एटीएम कक्षों, प्रवेश और निकास द्वारों, सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा अलार्म सिस्टम तथा बैंक के सुरक्षा गार्डों की सतर्कता का गहन निरीक्षण किया। साथ ही बैंक में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की विशेष निगरानी करते हुए आवश्यक पूछताछ भी की गई।
अभियान के दौरान बैंक प्रबंधकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस, हेल्पलाइन 112 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। इसके साथ ही बैंकों में पर्याप्त सुरक्षा बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों को सदैव चालू रखने और ग्राहकों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरतने को कहा गया। बैंक में मौजूद ग्राहकों को भी जागरूक किया गया कि वे अपना एटीएम पिन, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या कोई भी गोपनीय विवरण किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें और एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहें।
महुली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से बैंकों की चेकिंग, संदिग्धों की निगरानी और गश्त की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि आमजन सुरक्षित महसूस करें और आपराधिक घटनाओं की संभावना को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड