शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर की धनघटा तहसील में बाढ़ से सुरक्षा और बचाव के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह द्वारा घाघरा और सरयू नदी के बाएं तट पर बने मदरहा बेहराडाड़ी एवं रामपुर मकदूमपुर तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ड्रेनेज खण्ड-2 के नियंत्रणाधीन चल रही नई बाढ़ परियोजनाओं और बाढ़ पूर्व की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बाढ़ चौकी तुर्कावलिया नायक और तेजपुर के स्टोर में पर्याप्त मात्रा में खाली सीमेंट की बोरियां, नायलॉन क्रैट, ब्रिक रोरा और फिल्टर मटेरियल के रूप में गिट्टी व मोरंग जैसी सामग्रियां सुरक्षित रूप से रिजर्व पाई गईं। मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता अक्षय कुमार झा और जूनियर इंजीनियरों को अपर जिलाधिकारी ने तटबंध की लगातार और सतत निगरानी करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड