शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले की सीमा से सटे कसरवल में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। पूर्व विधायक जय चौबे की अगुवाई में आयोजित इस स्वागत समारोह में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। जय चौबे के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष नीतू सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित भारी संख्या में पार्टी नेताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के हुए ऐतिहासिक स्वागत के बाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष के इस भव्य स्वागत कार्यक्रम के जरिए पूर्व विधायक जय चौबे ने एक बार फिर क्षेत्र में अपनी मजबूत लोकप्रियता और राजनीतिक ताकत को साबित किया है। इस दौरान पूरा कसरवल इलाका ‘जय चौबे और विनोद राय जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इसके अलावा, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी के नेतृत्व में भी क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जोरदार स्वागत किया गया।
कसरवल के बाद पार्टी कार्यालय पर भी क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। आगामी राजनीतिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए विनोद राय ने साल 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से फतह हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र दिया। उन्होंने सभी को आपसी एकजुटता का संदेश देते हुए साफ कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसके साथ ही उन्होंने संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारियों में जुटने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए खास निर्देश भी जारी किए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड