शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के बंगला ढाला के पास भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत किया गया। धनघटा विधायक गणेश चौहान ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक गणेश चौहान ने कहा कि विनोद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। इस आत्मीय स्वागत से नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय भी बेहद प्रसन्न दिखाई दिए और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड